
सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की मंगलकामना के साथ मानस मयंक अजय याग्निक द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन
सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की मंगलकामना के साथ विश्व शांति एवं लोक कल्याण के लिए अग्रणी सामाजिक संस्था संकल्प द्वारा संस्था के महासचिव रमेश चन्द्र अग्रवाल के नाटी इमली स्थित आवास पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
इस मौके पर मानस मयंक अजय याग्निक जी ने संकटमोचन हनुमान जी द्वारा सीता माता को खोजने के लिए की गयी लंका यात्रा का सम्पूर्ण मनमोहक बखान किया और श्रद्धालुओं ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के अनन्य सेवक श्री संकट मोचन हनुमान जी के दिव्य स्वरूप और उनके पराक्रम के प्रसंग का श्रवण किया।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री संकटमोचन के पूजन एवं श्री हनुमान चालीसा से किया गया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से रमेश चंद्र अग्रवाल, आभारानी अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, अनिल कुमार जैन, राजेश अग्रवाल, शबनम अग्रवाल, मानसी अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल, कौस्तुभ, किशलय आदि मौजूद रहे।



