Varanasi

अचानक जलवृद्धि के बाद कनहर बांध पहुंचे जिलाधिकारी

बांध का लिया जायजा, अधिकारियों को दिया निर्देश

दुद्धी,सोनभद्र : कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य बांध में जलग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने के तीसरे दिन शनिवार को जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह अमवार पहुंचे| स्पिलवे पर चढ़कर 12 फाटक से निकल रहे पानी के साथ ही डूब क्षेत्र का भी जायजा लिया| इसके साथ उन्होंने मातहतों से डूब क्षेत्र के चिन्हित क्षेत्रफल में लगातार सर्च करते रहने एवं विस्थापितों से जुडी समस्याओं के निस्तारण करने पर भी जोर दिया|

दोपहर करीब डेढ़ बजे उपजिलाधिकारी सुरेश राय के साथ अमवार पहुंचे जिलाधिकारी को अधिशासी अभियंता विनोद कुमार सीधे लेकर निर्माणाधीन बाई राकफिल पर पहुंचे| वहां से प्राशासनिक अधिकारीयों का दस्ता पैदल चलते हुए स्पिलवे पर पहुंचा| इस बीच अधिशासी अभियंता ने उन्हें मौके पर संचालित तमाम गतिविधियों की जानकारी दी| डूब क्षेत्र को पूरी तरह खाली होने की जानकारी एसडीएम द्वारा दिया गया| इसके बाद डीएम लोहे की सीढ़ी के माध्यम से मुख्य बांध के ऊपर पहुंचे| वहां मौजूद अभियन्ताओं द्वारा गेट से निकलने वाले पानी के बाबत विस्तार पूर्वक जानकारी दी|

इसके साथ बताया कि प्रतिबंधित क्षेत्र में भारी संख्या में लोग घुस कर सेल्फी आदि ले रहे है| जो काफी खतरनाक है| उन्हें कंपनी के कर्मियों द्वारा रोका जाता है,किन्तु उन्हें नजरअंदाज कर लोग बांध के खतरनाक स्थल तक पहुँच जा रहे है| बांध की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मियों की आवश्यकता जताई| इसके साथ जिलाधिकारी ने विस्थापितों के बाबत जानकारी लेने के बाद संबंधित अधिकारीयों को चेताया कि वे उनकी आवश्यकताओ का ध्यान रखे| डूब क्षेत्र में लगातार गश्त करने का भी निर्देश दिया|

पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि बांध के बन जाने से अब क्षेत्र में हर जगह हरियाली और खुशहाली होगी। पहले लोग भगवान भरोसे बारिश पर आश्रित होकर खेती करते थे। मगर अब बांध के बन जाने से लोग हर मौसम में खेती कर सकेंगे।इससे किसानों के साथ साथ पूरे क्षेत्र की स्थिति सुदृढ़ होगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1979 में इस क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के दृष्टिगत कनहर बांध की आधारशिला रखी गयी थी।यह बांध इस क्षेत्र की खुशहाली का एक सपना था,जो अब जाकर पूरा हुआ।

इससे बड़े भूभाग में हरियाली आने की साथ ही भीषण गर्मी में भी लोगों को पेयजल की व्यवस्था बनी रहेगी| कुछ महिला विस्थापितों को पैकेज का लाभ न मिलने की शिकायत पर कहा कि शासनादेश के तहत पैकेज का वितरण किया गया है| इस समस्या को शासन से अवगत कराया गया है,वहां से जैसा दिशा निर्देश मिलेगा,वैसा मौके पर अमल किया जाएगा|

मौके पर सहायक अभियंता आशुतोष मिश्रा,रवि श्रीवास्तव,नरसिंह राम सिंह,दिग्विजय सिंह,नन्दलाल यादव,श्रवण कुमार,लेखपाल महेंद्र यादव,पंकज चौबे,सुशील पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे|

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button