Varanasi

अब हर शनिवार पैदल चलेंगे वाराणसी के महापौर और पार्षद, नगर निगम ने लिया बड़ा फैसला

वाराणसी नगर निगम ने ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए हर शनिवार ‘नो फ्यूल डे’ मनाने का निर्णय लिया है। महापौर अशोक कुमार तिवारी और पार्षद अब शनिवार को पेट्रोल-डीजल वाहनों का उपयोग नहीं करेंगे। जनप्रतिनिधि पैदल, साइकिल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और इलेक्ट्रिक वाहनों से निगम कार्यालय पहुंचेंगे। यह पहल प्रधानमंत्री के ईंधन बचत आह्वान से प्रेरित बताई गई है।

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ईंधन की खपत कम करने और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के आह्वान का असर अब काशी में दिखने लगा है। महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर निगम के पार्षदों ने देशहित में एक बड़ा और अनुकरणीय निर्णय लिया है। अब नगर निगम के जनप्रतिनिधि सप्ताह में एक दिन यानी हर शनिवार को पेट्रोल या डीजल से चलने वाले निजी वाहनों का त्याग करेंगे। अर्थात् शनिवार को ‘नो फ्यूल डे’ के रूप में मनाया जाएगा ।

नगर निगम मुख्यालय स्थित महापौर कक्ष में बुधवार को पार्षदों के साथ हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में यह सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। इस दौरान तय हुआ कि हर शनिवार को सभी पार्षद अपने घर से निगम कार्यालय तक आने के लिए पैदल, साइकिल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट या इलेक्ट्रिक वाहनों का ही उपयोग करेंगे। ​बैठक के दौरान महापौर अशोक कुमार तिवारी ने स्वयं उदाहरण पेश करते हुए घोषणा की कि जब तक तेल का संकट बना हुआ है, तब तक वह अपने घर से नगर निगम कार्यालय का सफर पैदल ही तय करेंगे। महापौर ने बताया कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों से विदेशी मुद्रा बचाने के लिए ईंधन की खपत कम करने की अपील की है।

इस क्रम में निगम ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए यह कदम उठाया है। हालांकि, कूड़ा गाड़ियों और अन्य आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को इससे मुक्त रखा गया है क्योंकि निगम आवश्यक सेवा के दायरे में आता है। महापौर ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी अपील की है कि वे राष्ट्रहित में सप्ताह में कम से कम एक दिन पेट्रोल-डीजल वाहनों का उपयोग न करें। इस पहल से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा, बल्कि ईंधन की बचत से देश की अर्थव्यवस्था को भी सहारा मिलेगा।

बैठक में पूर्व उयसभापति सुरेश चौरसिया, श्याम आसरे मौर्य, अतुल पांडेय, मदन मोहन तिवारी, इर्देश कुमार, बलराम कन्नौजिया, अशोक मौर्या, प्रवीण राय, सुरेश गुप्ता योगी, मदन मोहन दुबे, सहित अन्य पार्षद शामिल थे ।

वाराणसी के सफाई कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बढ़ा मानदेय, मिलेगा दो महीने का एरियर भी

नालों पर अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान, लगाया 10 हजार का जुर्माना

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button