Crime

अतीक के करीबियों के आशियाने हुये जमीदोज

प्रयागराज.कौशांबी : प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद माफिया अतीक अहमद के करीबियों पर कार्रवाई के क्रम में शुक्रवार को प्रयागराज और कौशांबी में दो मकान जमीदोज किये गये।सरकार के निर्देश पर अपराध और अपराधियों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई में पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र में असरौली के प्रधान माशूकउद्दीन के मकान को ध्वस्त कर दिया गया। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि माशूकउद्दीन के मकान का नक्शा नहीं था। यह अवैध निर्माण है। इसी कारण इसे ध्वस्त किया गया है।(वार्ता)

अतीक के एक और करीबी का आशियाना मिट्टी में मिला

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button