
वाराणसी। कमीशनरी के वरिष्ठ अधिवक्ता गुलाब सिंह 92 वर्ष के निधन पर जिला जज की कोर्ट में बार बेंच ने श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा की अध्यक्षता जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश ने की। इस दौरान सेंट्रल बार अध्यक्ष प्रभुनरायण पाण्डेय महामंत्री शशिकांत दूबे, बनारस बार अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह महामंत्री प्रदीप रॉय, घनश्याम सिंह पटेल,अशोक सिंह प्रिंस, मानबहादुर सिंह, कृष्णकुमार पटेल समेत काफी संख्या में अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारी शामिल रहे।



