Varanasi

एसबीआई द्वारा पीएम स्वनिधि एवं मुद्रा लोन मेला का आयोजन 

वाराणसी :– भारतीय स्टेट बैंक द्वारा स्टेट बैंक आंचलिक कार्यालय के परिसर में 10 फरवरी शुक्रवार कों स्ट्रीट वेंडर और अन्य छोटे व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पीएम स्वनिधि एवं मुद्रा लोन मेला का आयोजन किया गया | इस मेला का उद्घाटन वाराणसी परिक्षेत्र के उप महाप्रबंधक श्री धीरज कुमार एवं प्रशांत कुमार सिंह (क्षेत्रीय प्रबंधक) ने किया आयोजन में डूडा के कई अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी भाग लिया |

धीरज कुमार ने इस अवसर पर कहा कि यह मेला एक छत के नीचे ही सभी सुविधाएं प्रदान करेगा और इसके बाद ग्राहकों को शाखा में जाने की आवश्यकता नहीं होगी सभी प्रक्रियाएं यहीं पूरी कर ली जाएंगी | क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय 1 के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत डूडा द्वारा चिह्नित हितग्राहियों को ऋण प्रदान किया जाता है और पूरी प्रक्रिया पोर्टल के माध्यम से संपन्न होती है इसमें कागजी कार्रवाई न के बराबर है |

प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में वाराणसी सर्वोच्च स्थान पर है और इसमें एसबीआई ने अपना पूरा सहयोग प्रदान किया है और भविष्य में भी सभी सरकारी योजनाओं को मूर्त रूप प्रदान करने में एसबीआई अग्रणी भूमिका निभाएगा |इस मेला में पीएम स्वनिधि के 150, मुद्रा लोन के 50 ऋण एवं स्टैंड अप इण्डिया के 5 ऋण संवितरित किए गए यह आयोजन पूरी तरह सफल रहा |इस अवसर पर रिचा यादव , अनिल कुमार , विवेक कुमार सिंह आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित थे |

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button