
वाराणसी : नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेसीआई सारिका केसरी ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी टीम उम्मीद के तहत महिलाओं के व्यक्तित्व विकास तथा उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लाने के लिए एक मुहिम चलाएंगी । सारिका केसरी ने कहा कि जिस तरह से जेसीआई काशी शिवगंगा निरंतर गरीब असहाय लोगों की मदद करती चली आ रही है आगे भी निरंतर मदद करती रहेगी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के तहत भी जेसीआई काशी शिवगंगा निरंतर बेटियों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है ।

सारिका केसरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जेसीआई काशी शिवगंगा निरंतर ठंड के मौसम में कंबल वितरण गर्मियों के मौसम आने पर जगह जगह पर प्याऊ लगवाना गरीब कन्याओं की शादी में सहयोग करना और स्कूलों में जाकर गरीब बच्चों को कॉपी कलम एवं पढ़ाई की चीजों का वितरण करना निरंतर करती चली आ रही है और आगे भी करती रहेगी। हमें आज जो दायित्व मिला है मैं सबको धन्यवाद देती हूं और मैं आगे अपनी सभी टीमों से विनम्र निवेदन करती हूं कि एकजुट होकर जेसीआई काशी शिवगंगा को आगे निरंतर बढ़ाते रहें।



