Varanasi

11-12फरवरी को बनारस लिट् फेस्ट: काशी साहित्य कला उत्सव एवं गोमती देवी स्मृति समारोह का आयोजन

वाराणसी। नव भारत निर्माण समिति वाराणसी द्वारा 11- 12 फरवरी को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन सभागार में “बनारस लिट् फेस्ट काशी साहित्य कला उत्सव” का आयोजन किया जा रहा है।

संस्था के सचिव बृजेश सिंह ने कार्यक्रम के निमित्त आज एक पत्रकार वार्ता में बताया कि दो दिनी उत्सव में भाषा समाज शिक्षा साहित्य कला संस्कृति जगत की विविध विधाओं अनुशासनो के अनेक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय दिग्गज भागीदारी करेंगे कविता, कहानी, उपन्यास, नाटक, आलोचना, मीडिया, संगीत, सिनेमा, शिक्षा, समाजवादी क्षेत्र के महत्वपूर्ण दिग्गज अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे उस पर बातें भी करेंगे और विचार भी रखेंगे, साथ ही स्त्री सशक्तिकरण समाज सरोकार एवं स्वाभिमान की प्रतीक धर्मपरायणा समाज सेविका स्वर्गीय गोमती देवी जी के आदर्शों और उनके स्वप्नदर्शी उम्मीदों की स्मृति को संजोए रखने के लिए गोमती देवी स्मृति समारोह का भी आयोजन किया जा रहा है .इस आयोजन में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों और विधाओं के चयनित 7मूर्द्धन्य लोगों के योगदानो उपलब्धियों को “गोमती देवी उत्कृष्टता पुरस्कार” एवं 11 विभूतियों जिन्होंने स्थानीय राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समाज राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दिया है उन्हें “नव भारत सर्जक सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से नव भारत निर्माण समिति के सचिव बृजेश सिंह, प्रमोद कुमार पांडेय, डॉ अपर्णा सिंह, पुनीत मल्होत्रा मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button