Varanasi

पीएम मोदी की प्रेरणा से काशीवासियों को नेत्र दोष से मुक्त करने का अभियान हुआ शुरू : सुनील ओझा

स्वस्थ दृष्टि समृद्ध काशी के अन्तर्गत काशीवासियों को दिए चश्में

वाराणसी :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से जिला प्रशासन काशी एवं सदगुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के संयुक्त तत्त्वावधान में चल रहे 50 से अधिक आयु के काशी वासियों के घर घर नेत्र परीक्षण अभियान के अंतर्गत 65832 लोगो का नेत्र परीक्षण किया गया जिसमे 3577 दृष्टि दोष अथवा कमजोर दृष्टि की शिकायत परीक्षण में आयी ऐसे सभी नेत्र रोगियों को चश्मे निशुल्क वितरण किया जाना है जिसके तहत प्रथम चरण में 45 नेत्र रोगियों को सर्किट हाउस वाराणसी में निशुल्क चश्मा वितरण किया गया।

इसी अभियान को लेकर सर्किट हाउस में हुई बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि काशी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से काशी को नेत्र दोष मुक्त करने का अभियान शुरू हुआ है। कहा कि “स्वस्थ्य दृष्टि समृद्ध काशी” अभियान के माध्यम से प्रत्येक काशीवासियों के घर पर निशुल्क नेत्र परीक्षण संपन्न कराया जाएगा। जिसमें 50 वर्ष के ऊपर के लोगों का स्क्रीनिंग करा कर नेत्र परीक्षण कराया जाएगा, यदि उन्हें नेत्र से संबंधित कैटरेक्ट, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, अर्धकपारी जैसे किसी भी प्रकार की समस्या होती है, दिखने में कम या रोशनी एकदम नहीं रहती है, उसकी पूर्णतया निशुल्क जांच कराई जाएगी तथा उन्हें चश्मा भी उपलब्ध कराया जाएगा और उन्हें यदि ऑपरेशन की जरूरत पड़ेगी तो चित्रकूट स्थित सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा संचालित सद्गुरू नेत्र चिकित्सालय ले जाकर निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। उन्हें आने-जाने, रहने, खाने-पीने की भी सुविधा प्रदान कराई जाएगी।

श्री ओझा ने कहा कि पीएम मोदी की सोच है कि दिसंबर 2023 तक काशी के 50 वर्ष के ऊपर के लोगों की दृष्टि की समस्या पूर्णतः दूर हो जाए, साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कम उम्र के लोगों के साथ भी समस्या है उनका भी निवारण कराया जाएगा। कहा कि इस ट्रस्ट के माध्यम से डेढ़ लाख ऑपरेशन प्रतिवर्ष होता है। यहां पर 120 रेजिडेंट डॉक्टर है जो फुल टाइम कार्य करते हैं।उन्होंने बैठक में उपस्थित मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, सभी पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, वार्ड अध्यक्ष, मीडिया, सोशल मीडिया तथा आईटी सेक्टर को सहयोग करने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी संदीप चौधरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक मौर्या, भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के भास्कर पांडेय, तरूणेंद्र पयासी, अशोक पटेल, अभिषेक मिश्रा, नवीन कपूर, आत्मा विशेश्वर, जगदीश त्रिपाठी, नरसिंह दास, इंजीनियर अशोक यादव, मधुप सिंह, नीरज जायसवाल, दिलीप साहनी, डॉ रचना अग्रवाल, किशोर सेठ सहित सभी मंडल अध्यक्ष, सभी पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, मंडल महामंत्री, वार्ड अध्यक्ष,मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button