Varanasi

ज्ञानवापी से जुड़े छह मामलों की सुनवाई टली

वाराणसी। ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़े छह प्रकरणों की सुनवाई गुरुवार को जिला अदालत में होनी थी। इनमें ज्ञानवापी परिसर में मिले कथित शिवलिंग की तत्काल पूजा के अधिकार सहित अन्य मसले शामिल हैं। इन सभी प्रकरण में सिविल जज सीनियर डिवीजन महेंद्र कुमार पांडेय की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आगे की डेट तय कर दी है। विश्व वैदिक सनातन संघ की अंतरराष्ट्रीय महामंत्री किरन सिंह विसेन और अन्य ने भगवान आदि विश्वेश्वर विराजमान की ओर से मुकदमा दाखिल कर रखा है। किरन सिंह विसेन की ओर से कोर्ट में अर्जी देकर भगवान आदि विश्वेश्वर की पूजा तत्काल शुरू करने देने की अनुमति मांगी गई है। इस मामले में सुनवाई की अगली तिथि 21 जनवरी फिक्स की गई है।

खजुरी निवासी अजीत सिंह और नई दिल्ली निवासी हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने अविमुक्तेश्वर भगवान की ओर से अर्जी दाखिल की है। अर्जी के माध्यम से ज्ञानवापी परिसर में मिले कथित शिवलिंग के दर्शन-पूजन की अनुमति मांगी गई है। इस मामले की सुनवाई की भी अगली तिथि 21 जनवरी फिक्स की गई है। पर्यावरणविद प्रभुनारायण की ओर से एक प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है। प्रार्थना पत्र के माध्यम से मांग की गई है कि ज्ञानवापी परिसर में मिले कथित शिवलिंग की पूजा का अधिकार दिया जाए।

इस मामले में सुनवाई की अगली डेट 17 जनवरी तय की गई है। भगवान आदिवेश्वर विराजमान की ओर से अनुष्का तिवारी और इंदू तिवारी के प्रार्थना पत्र पर भी सुनवाई होनी थी। इस मामले में अब 18 जनवरी को सुनवाई होगी। विश्व हिंदू महासमिति के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा की तरफ से दाखिल वाद जिसमें ज्ञानवापी परिसर हिंदुओं को सौंपने, प्रतीक चिह्नों को सुरक्षित करने और नित्य दर्शन-पूजन की मांग की गई है। इस पर अब 6 फरवरी को सुनवाई होगी। ज्ञानवापी को लेकर मुख्तार अहमद अंसारी और अन्य चार वादी की ओर से दाखिल वाद पर अब 17 जनवरी को सुनवाई होगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button