Varanasi

22 को लोक अदालत में होगा निस्तारण

वाराणसी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालय के निदेर्शो पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जनपद न्यायाधीश डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश के दिशा निर्देशन में 22 जनवरी (रविवार) को दीवानी न्यायालय में आर्बीट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए सचिव/अपर जिला जज प्रमोद कुमार गिरि ने बताया कि इस विशेष लोक अदालत में आर्बीट्रेशन के निष्पादन वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया जायेगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button