Varanasi

सीपी ने जांची व्यवस्था दिया निर्देश

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मुथा अशोक जैन ने दशाश्वमेध घाट और थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। घाट पर मिली गंदगी देख वहां मौजूद व्यक्ति को फटकारा साथ ही पुलिस को निर्देशित किया कि गंदगी करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें।

दशाश्वमेध घाट के निरीक्षण के दौरान गंगा आरती एवं अन्य बड़े आयोजनों के अवसर पर एकत्रित होने वाली भीड़ के बेहतर प्रबन्धन तथा भीड़ प्रबन्धन के दौरान उपयोग में लाये जाने वाले संचार माध्यमों का बेहतर उपयोग किये जाने के लिए कहा।  सीपी ने घाटों पर आने जाने वाले मार्गों से अतिक्रमण हटाये जाने का निर्देश दिया। निर्देशित किया गया। दशाश्वमेध थाने में उन्होंने रजिस्टरों  और अभिलेखों का अवलोकन किया।

महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, बैरक, मेस, जनसुनवाई डेस्क आदि की समीक्षा की। सीपी ने शातिर एवं अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर गैंगेस्टर की कार्यवाही करने को कहा। पुरस्कार घोषित अपराधियों की पहचान के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार किया करने पर बल दिया। थाना परिसर में खड़े वाहनों को जल्द निस्तारित करने को कहा साथ ही परिसर व बैरक की निरन्तर साफ-सफाई कराये जाने के लिए निर्देशित किया।

डीसीपी विक्रांत वीर ने की समीक्षा बैठक

पिंडरा। बाबतपुर स्थित पुलिस कमिश्नरेट गोमती जोन के कार्यालय पर डीसीपी विक्रांत ने सैनिक सम्मेलन व थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। यहां सैनिकों की समस्याओं को चुना गया और उसे निस्तारण के लिए तत्काल संबंधित थाना को निर्देश दिया गया। समस्त थाना के प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष राजातालाब जोन के  कमिश्नरेट उपायुक्त के मौजूदगी में आइजीआरएस प्रार्थना पत्र के निस्तारण को लेकर समीक्षा की गई। हत्या, लूट ,डकैती, चोरी, नकबजनी, महिला संबंधित अपराधों पास्को अधिनियम में संलिप्त अपराधियों को तत्काल कठोरता पूर्वक  कार्रवाई किये जाने के लिए कहा गया। चोरी व नकबजनी को रोकने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने को कहा गया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button