
वाराणसी। सेंट्रल और बनारस बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सोमवार को पदभार सम्हाल लिया। इस क्रम में सेंट्रल बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रभु नारायन पाण्डेय ने निर्वतमान अध्यक्ष मोहन यादव और महामंत्री शशिकांत दूबे ने निवर्तमान महामंत्री अश्वनी राय से पदभार ग्रहण किया, उधर बनारस बार एसोसिएशन के निर्वाचित अध्यक्ष राम प्रवेश सिंह ने निवर्तमान अध्यक्ष धीरेन्द्रनाथ शर्मा और महामंत्री प्रदीप रॉय ने निवर्तमान महामंत्री रत्नेश्वर पाण्डेय से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान दिन भर नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मान का सिलसिला चलता रहा और अधिवक्ता मिलकर बधाई देते रहे।



