Varanasi

विश्व ब्राह्मण परिसंघ पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं अ.भा.ब्राह्मण एकता परिषद काशी ने मनाया मालवीय और अटल जी की जयंती

मालवीय जी और अटल जी दोनों ही शिक्षा संस्कृति पांडित्य पत्रकारिता समाज उत्थान समाज सुधार और ब्राह्मण सहित राष्ट्र उन्नयन के प्रतीक रहे.

वाराणसी  ।पंडित मदन मोहन मालवीय के व्यक्तित्व का अगर अध्ययन किया जाए तो शिक्षा,संस्कृति,सूचना, पांडित्य,पत्रकारिता, समाज सुधार, समाजोत्थान गौ और गंगा सेवा सहित राष्ट्रप्रेम का एक साथ ऐसा समन्वय मिलता है, जो विरले लोगों में ही प्राप्त होता है।उक्त उद्गार आज पराड़कर स्मृति भवन के सभागार में विश्व ब्राह्मण परिसंघ पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद काशी के तत्वावधान में आयोजित मालवीय एवं अटल जी की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए सांसद (राज्यसभा) श्रीमती सीमा द्विवेदी ने व्यक्त किये। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व का निरूपण करते हुए कहा विश्व राजनीति में अटल जी द्वारा स्थापित मानदंडों का अनुसरण आज भी हो रहा है। अटल जी ने राजनीति में अनैतिकता को कभी भी स्थान नहीं दिया और राजनीतिक सुचिता के लिए मात्र एक वोट की कमी होने पर भी बिना जोड़ तोड़ के त्यागपत्र दे दिया था। पूर्ण बहुमत प्राप्त करने के बाद सरकार बनाई थी।

समारोह को संबोधित करते हुए काशी विश्वनाथ न्यास परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर नागेंद्र पांडेय जी ने उपस्थित जन का आवाहन किया कि वे आगे आएं और इन्हीं महापुरुषों के नक्शे कदम पर आगे बढ़ते हुए भारत रत्न प्राप्त करने के स्तर तक पहुंचे। प्रारंभ दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुआ, आचार्या टुंपा राय एवं कुमारी महिमा तिवारी ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। अतिथि एवं दर्शक गण का स्वागत अभिनंदन विश्व ब्राह्मण परिसंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विद्यासागर पांडेय ने किया। उन्होंने संगठन के भावी कार्यक्रमों के संबंध में भी चर्चा किया। विश्व ब्राह्मण परिसंघ पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर हरिप्रसाद अधिकारी ने दोनों महापुरुषों के कार्यों से ब्राह्मणों को प्राप्त ऊर्जा का उदाहरण सहित वर्णन बहुत ही सुरुचिपूर्ण तरीके से किया। विश्व ब्राह्मण परिसंघ के उपाध्यक्ष डॉ उदय मिश्र ने अटल जी से जुड़े हुए कुछ संस्मरणो को सुनाया। काशी पत्रकार संघ के महामंत्री डॉक्टर अत्री भारद्वाज ने पत्रकार के रूप में मालवीय जी के योगदान पर चर्चा किया। कार्यक्रम को डॉ विनोद राव पाठक ने भी संबोधित किया।

भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिला अध्यक्ष राकेश पांडेय ने महामना और अटल जी के जीवनी को बड़े ही ओजस्वी तरीके से प्रस्तुत किया। युवा ऊर्जा के प्रतीक भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्रा ने युवा पीढ़ी को आगे आकर इन दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व से शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ने हेतु आवाहन किया। इस अवसर पर भोजपुरी गायक अमनेश शुक्ला ने अपनी कविता प्रस्तुत की।अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित राधे मोहन त्रिपाठी जी ने किया।कार्यक्रम में पाँच कर्मकांडी विद्वान ब्राह्मणों सर्वश्री पंडित अनुपम शुक्ला, पंडित आशीष शर्मा, पंडित मनोज शुक्ला,पंडित कन्हैया त्रिपाठी,पं.आनन्द मिश्रा को विप्र कुल गौरव सम्मान से विभूषित किया गया।सभा में प्रमुख रूप से विश्व ब्राह्मण परिसंघ के उपाध्यक्ष पंडित अजय द्विवेदी, संघ के सम्पर्क प्रमुख दीनदयाल जी काशी पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष पंडित राजनाथ तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार अरुण मिश्रा,पंडित चंद्रशेखर मिश्रा, यशोवर्धन त्रिपाठी, डॉ माधवी तिवारी, डॉ मालविका तिवारी, डॉ प्रभाष सारखेल, पंडित राकेश तिवारी,चंद्र प्रकाश दुबे,राम प्रकाश द्विवेदी,विकास चौबे, राजेंद्र पांडेय, दिनेश दुबे सहित सैकड़ों वैदिक ब्राह्मण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन विश्व ब्राह्मण परिसंघ पूर्वी उत्तर प्रदेश के महासचिव पंडित दिवाकर द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button