पिंडरा। फुलपुर थानाक्षेत्र के नथईपुर गांव में बजे संदिग्ध परिस्थितियों में 38 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस की माने तो रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
जानकारी के अनुसार हरिनाथ पटेल सुरत में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था और तीन दिन पूर्व वह घर लौटा था उसकी पत्नी इसी थानाक्षेत्र के घमहापुर (ठाकुरबीर) मायके में रहती है । परिजनों के अनुसार मृतक शनिवार की रात आठ बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया और अंदर फांसी लगा ली। जबकि पत्नी वहां पहुंची तो डेड बॉडी जमीन पर थी। पति की मौत पर संदेह व्यक्त किया है।मृतक के तीन पुत्रियां हैं। वही कठिराँव चौकी इंचार्ज प्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि किस परिस्थिति में मौत हुई है।



