सीतापुर : उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के खैराबाद क्षेत्र में मंगलवार देर शाम गन्ना चूसने को लेकर हुयी मारपीट में एक युवक के सिर पर डंडा लगने से मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम बिनौरा में गन्ने के खेत में गन्ना तोड़कर चूसने के मामले में शुभम और सूरज दो युवकों के बीच कहासुनी हुई और बाद में मारपीट हो गई। इसमें एक डंडा शुभम के सर पर लग गया जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय सीतापुर भर्ती कराया जहां उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।(वार्ता)



