फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के पांचाल घाट पर, गंगा में स्नान करते हुए एक युवक की डूब कर मौत हो गई है। युवक इटावा का निवासी था।पुलिस ने आज बताया कि इटावा जिले के थाना ऊसराहार के गांव जयसिंहपुर के राघव ऋषि आश्रम में प्रेमचंद गुप्ता ने कथा भागवत एवं भंडारा का आयोजन किया।
चित्रकूट :नदी में नहाने गये युवक की डूबने से हुई मौत
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद के थाना सरधुआ अंतर्गत दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए छात्र सचिन पुत्र कुबेर वर्मा की गाड़ौली गांव के बागे नदी में डूबने से मौत हो गई है। सरधुआ थाने में 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।ग्रामीणों ने पड़ोसी जिले के बालू घाट पट्टाधारक को घटना का जिम्मेदार बताया है। नियम से बाहर जाकर किए गए पोकलैंड मशीन से अवैध खनन से हुए गढ्ढों को घटना की मूल वजह बताई गई है।वार्ता।



