Crime

युवक की गोली मारकर हत्या, गुस्साएं लोगों ने लगाया जाम

सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र में आज एक युवक की मामूली विवाद के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना से गुस्साए लोगों ने बीना सर्वोदय पर लगभग 6 घंटे का जाम लगाया। हालांकि बाद में समझाइश के बाद जाम खोल दिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बीना थाना अंतर्गत ग्राम बारधा में बृजेश साहू ट्रैक्टर लेकर आ रहा था। उसी समय सचिन अहिरवार की मोटर साइकिल बृजेश साहू के ट्रैक्टर के बाजू में आकर बंद हो गयी। इस पर आपस में बात विवाद हो गया।इसके बाद बृजेश साहू, ओम प्रकाश साहू, राहुल साहू, अमन साहू आए। बृजेश साहू हाथ में बंदूक लिए था और अन्य साथ में थे और आकर परिवार के साथ मारपीट करने लगे। बृजेश साहू ने बंदूक से राजकुमार अहिरवार को गोली मार दी जिससे काफी खून निकलने लगा और अचेत अवस्था में वही गिर गया।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button