Crime

रेलवे स्टेशन के पास युवक की ट्रेन से कटकर मौत

मुरादाबाद । अगवानपुर रेलवे स्टेशन के पास युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। काफी मशक्कत के बाद युवक की पहचान मुरादाबाद के थाना छजलैट क्षेत्र के गांव चक हमीरपुर निवासी विशाल के रूप में हुई। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

शनिवार दोपहर में थाना सिविल लाइन क्षेत्र के आगवानपुर में रेलवे स्टेशन के पास रलेव ट्रैक पर युवक का शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शव का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। इसलिए उसकी पहचान होने में काफी देर लगी। युवक की पहचान छजलेट थाना क्षेत्र के गांव चक हमीरपुर निवासी विशाल के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही उसके परिवार वाले भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। परिजनों का कहना था कि विशाल सुबह काम पर जाने के लिए कहकर घर से निकला था। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button