Crime

बस स्टैंड में महिलाओं ने नाबालिग लड़की को जमकर पीटा

रायपुर,छत्तीसगढ़। प्रदेश की राजधानी रायपुर के भाटागांव बस स्टैंड में 3 महिलाओं ने मिलकर एक नाबालिग लड़की की जमकर पिटाई कर दी। ये मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दोसे के पैसे को लेकर हुए विवाद में ये मारपीट की गई है।

पुलिस के मुताबिक, 16 साल की नाबालिग ने बस स्टैंड के सामने कान्हा नाश्ता सेंटर में डोसा खाया। जब दुकानदार ने उससे पैसे मांगे, तो लड़की ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया।इससे दुकानदार और नाबालिग के बीच विवाद होने लगा। नाबालिग लड़की ने दुकानदार के साथ गालीगलौज भी शुरू कर दी। जिसके बाद नाश्ता सेंटर की 3 महिलाएं उसे चारों तरफ से घेरकर पीटने लगीं। महिलाओं ने नाबालिग को हाथ और मुक्के से जमकर पीटा।

इधर सूचना मिलने पर डायल 112 और ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन महिला कॉन्स्टेबल के नहीं होने के कारण तुरंत इन्हें छुड़ा नहीं सके। हालांकि जैसे-तैसे विवाद शांत कराया गया। इसके बाद पुलिस इन्हें लेकर टिकरापारा थाने ले आई। पुलिस ने बताया कि युवती बस स्टैंड के पास ही रहती है।

पुलिस ने बताया कि घटना 4 दिन पहले की है। टिकरापारा थाना प्रभारी अमित बेरिया ने बताया कि आरोपी नाबालिग लड़की को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 5 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत दे दी गई है।वहीं महिलाओं के खिलाफ काउंटर केस दर्ज नहीं होने के कारण उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button