Crime

अर्धनग्न मिली महिला की लाश, शरीर पर चोट के निशान

घटना के बाद से मृतका का पति गायब, जांच में जुटी पुलिस

बड़ागांव/हरहुआ,वाराणसी । बड़ागांव थाना क्षेत्र के महदेपुर गांव में रविवार की सुबह की सुबह अर्धनग्न महिला की लाश मिली। शरीर पर चोट के निशान थे और खून भी पसरा था। महिला के वस्त्र घटना स्थल से कूछ दूरी पर मिला। आशंका व्यक्त की गयी कि हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया। हालांकि ये पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। वहीं सूचना पर पहुंची बड़ागांव पुलिस और डॉग स्क्वायड संग फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया। पुलिस की माने को घटना के बाद से महिला का पति दो साल की बच्ची के साथ फरार है। टीम छानबीन में जुट गयी है।

जानकारी के अनुसार स्थानीय थानाक्षेत्र के ही पुआरी कला गांव में स्थित समर नामक ईंट भट्ठे पर झारखंड प्रदेश के रांची कीरी दौरा गांव निवासी सुमित  अपनी पत्नी गीता देवी तथा दो पुत्री एक पुत्र के साथ रहकर मजदूरी करता था।  दोनों शराब पीने के आदी थे। शनिवार की शाम दोनों शराब पीने के लिए दो किमी दूर सेमरी गांव पास पहुंचे थे। इसके बाद रविवार की सुबह महदेपुर गांव के संपर्क मार्ग पर गीता की लाश मिली। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो महिला की निर्मम हत्या की गयी उसके सिर पर गहरा प्रहार किया गया था।

अर्धनग्न हाल में लाश को पास के ही एक गाजर की खेत में फेंक दिया गया। खेत से कुछ दूरी पर महिला के वस्त्र मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त ईंट और डंडा बरामद किया है। महिला की शिनाख्त होने के बाद जब पुलिस उक्त भट्ठे पर स्थित उसकी झोपड़ी पर पहुंची तो उसका पति दो साल की बच्ची के साथ गायब था जबकि एक बेटा और बेटी केवल वहां थे। पुलिस पति की तलाश में जुटी है ताकि मामले का पर्दाफाश किया जा सके।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button