Crime

महिला की गोली मारकर हत्या, शव झाड़ियों में फेंका

कानपुर । बिधनू थाना क्षेत्र रामगंगा नहर के किनारे झाड़ियों में शुक्रवार को एक महिला का शव रक्तरंजित मिला। प्राथमिक जांच में पाया गया कि महिला की गोली मारकर हत्या की गई है। उसका गला भी घोटा गया है। पुलिस ने घटनास्थल की फोरेंसिक जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शुक्रवार सुबह किसान नगर मार्ग स्थित जामू नहर पुल के पास नहर के किनारे झाड़ियों में एक 40 वर्षीय महिला का शव लहूलुहान पाया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच की, जिसमें पाया गया कि उसकी पेट में गोली मारकर हत्या की गई है। गोली मारने से पहले मफलर से उसका गला भी घोटा गया है। पुलिस महिला की पहचान कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

महिला के शरीर पर पीले रंग की साड़ी, लाल रंग का ब्लाउज और गुलाबी रंग का स्वेटर मिला है। जांच के बाद पुलिस का मानना है कि किसान नगर मार्ग पर देर शाम से सन्नाटा पसर जाता है। उसकी हत्या कहीं और की गई और रात के अंधेरे में शव को ठिकाने लगाने की नीयत से झाड़ियों में फेंका गया है। अज्ञात में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button