ललितपुर : उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मृत्यु हो गयी जबकि उसका पति गम्भीर रुप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सतरवास गांव निवासी मोतीलाल कुशवाहा अपनी पत्नी गीतादेवी कुशवाहा के साथ अपने भाई की ससुराल समीपवर्ती मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में करमई गांव में तेरहवीं में शामिल होने के लिए मोटरसाइकिल से गया हुआ था। वापसी में बानपुर क्षेत्र में एक नदी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।(वार्ता)



