सारनाथ,वाराणसी। लेढुपुर क्षेत्र में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। लेढ़ुपुर निवासी अजय राजभर की पत्नी अर्चना राजभर (25) गुरुवार की रात अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद करके दुपट्टे के सहारे पंखा के हुक में लटक कर आत्महत्या कर ली।
दरवाजा खटखटाने के बाद जब अंदर से कोई आवाज नहीं आया तो अजय राजभर दरवाजा तोड़कर के पत्नी को नीचे उतारा और उसे पंडित दीनदयाल अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या की सूचना पर आशापुर चौकी इंचार्ज, उप निरीक्षक अखिलेश वर्मा पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतिका दो बच्चे हैं, पति अजय राजभर मजदूरी करता है। पुलिस जांच में अभी फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। ना ही कोई तहरीर पड़ी है।



