
वाराणसी। नाबालिग छोटी बहन को अपने पति के साथ जबरन संबन्ध बनवाने की आरोपी महिला को कोर्ट से जमानत मिल गयी। संबन्ध बनवाने और साजिश रचने के मामले में आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट द्वितीय) अनुभव द्विवेदी की अदालत ने ककरमत्ता निवासिनी महिला नासरीन बेगम को एक-एक लाख रुपए की दो जमानतें एवं बंधपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अनुज यादव, मेराज फारूकी, बृजपाल सिंह यादव ने पक्ष रखा।



