बड़ागांव,वाराणसी। बड़ागांव थानाक्षेत्र के कनियर (नरायनपुर) गांव में रविवार की देर शाम किसी विषाक्त का सेवन करने से महिला की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डेडबॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मायके वालों ने किसी प्रकार की आपत्ति दर्ज नहीं कराया है।
जानकारी के अनुसार उपरोक्त गांव निवासी अजय कुमार सिंह पटेल की पत्नी अनीता वर्मा रविवार की शाम परिवार के लोगों के साथ खेत में मिर्च तोड़ रही थी। यहीं पर उसने किसी विषाक्त पादार्थ का सेवन कर लिया और खेत में मृत पायी गयी। मामले की जानकारी तब हुई जब वह घर नहीं लौटी और परिजन खेत पहुंचे। देखा तो वह अचेत थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और तत्काल इलाज के लिए उसे लेकर पीएचसी पहुंचे। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।



