Crime

महिला को ससुराल वालों ने मारपीट कर निकाला

शराब के नशे में धुत होकर पति आये दिन करता था मारपीट

बड़ागांव,वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी महिला को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। उक्त सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने महिला का उपचार जिला अस्पताल में कराने के बाद पति सहित चार लोगों के विरुद्ध मारपीट और उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिंधोरा थानाक्षेत्र के घोघरी (बखसपुर) गांव निवासी दुलार बेनवंशी की बेटी पार्वती देवी की शादी 13 साल पहले बड़ागांव थानाक्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी मन्ना के पुत्र राजेश बेनवंशी के साथ हुई थी।  शादी के बाद इनको दो पुत्री एक पुत्र हुए। आरोप है कि कुछ वर्ष बीतने के बाद महिला का पति शराब पीने का आदी हो गया गया और छोटी बातों पर पत्नी को आये दिन बेरहमी से पीटता था। 29 मार्च पति घर आया तथा अपने परिवार के सदस्य देवर राजू ससुर मन्ना एवं प्रकाश यह सभी मिलकर पार्वती को लाठी डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया साथ ही धक्के मारकर निकाल दिया। सूचना मिलने पर विवाहिता का भाई भरत बेनवंशी मौके पर पहुंचा और उपचार के बाद रविवार को आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button