Crime

पत्नी और पुत्री की गोली मार कर हत्या

चित्रकूट : उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के बहिलपुरवा क्षेत्र में पुत्री की फोटो इंस्टाग्राम में किसी युवक के साथ देख कर झल्लाये पिता ने सोमवार को अपनी लाइसेंसी बंदूक से पत्नी और पुत्री की हत्या कर दी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम सेमरदहा निवासी नंदकशोर ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपनी पुत्री खुशी (17) और पत्नी सीमा (40) की हत्या कर दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) चक्रपाणि त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरदहा गांव में रविवार दोपहर करीब एक बजे नंदकिशोर त्रिपाठी (40) ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पत्नी और नाबालिग को गोली मार दी।उन्होंने बताया कि प्रमिला की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि खुशी को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

एएसपी ने बताया कि अब तक की जांच-पड़ताल में सामने आया कि बेटी के हाथ में एक युवक के नाम का टैटू गुदा था, इसकी वजह से वह उस पर अवैध संबंधों का शक करता था।त्रिपाठी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक पुलिस ने उसके घर से बरामद कर ली है और आरोपी नंदकिशोर त्रिपाठी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीम तैनात की गई हैं।(वार्ता)

……………………………………………………………………………………………………………………………………………

बुंदेलखंड में लगने वाले उद्योगों में नौकरी करने आएंगे दुनिया के लोगः सीएम

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button