Crime

पत्नी ने घरवालों संग मिलकर पति पर फेंका खौलता पानी 

वाराणसी। मंडुवाडीह क्षेत्र के बीएलडब्लू निवासी पंकज कुमार सिंह ने अपनी पत्नी,सास,ससुर,साले समेत अन्य लोगों पर आरोप लगाते हुए जानमाल के रक्षा की गुहार करते हुए मंडुवाडीह थाने में तहरीर दी है।

तहरीर में पंकज कुमार सिंह ने लिखा है की मैं अपने बीएलडब्लू स्थित आवास में चाय बनाने के लिए पानी चढ़ाया था तभी दरवाजे पर खटखटाने की आवाज आयी।  दरवाजा खोला तो मेरी पत्नी अपने माता पिता व भाई समेत कुछ और रिश्तेदारों के साथ घर में घुस आयी और मेरे ऊपर चाय बनाने के चुल्हे पर रखा गर्म पानी फेंक दिया। जिससे उसके कमर के नीचे का कुछ हिस्सा जल गया। आरोप है कि सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button