Crime

कोर्ट में पेशी से लौटने के  दौरान समर सिंह पर टूट पड़ी भीड़

चौदह दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया समर सिंह

वाराणसी। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या प्रकरण का आरोपी समर सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार की शाम रिमांड मजिस्ट्रेट  कीर्ति सिंह की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा जेल भेज दिया। पुलिस ने कोर्ट से समर सिंह को 72 घंटे की रिमांड पर लेने की गुहार लगायी। कोर्ट पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी पर सुनवाई दस अप्रैल को करेगी। पेश से जेल जाते समय कोर्ट परिसर का माहौल उस वक्त गर्म हो गया जब आकांक्षा के समर्थक समर सिंह पर टूट पड़े, बाद में समर सिंह के समर्थक भी हमलवार हुए। हालांकि पुलिस सुरक्षा तगड़ी होने की वहज समर को बचाकर पुलिस जेल तक पहुंचायी।

एपीओ नागेंद्र कुमार मिश्र और विजय पांडेय ने बताया कि जब उसे गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया तो उसके पास मोबाइल नहीं थी। पूछने पर उसने बताया कि छिपाकर रखा है। हालांकि उसने कबूला कि वह मोबाइल बरामद करा देगा। आरोपी की ओर से अधिवक्ता आशीष सिंह , प्रवीण श्रीवास्तव, राणा यादव  और अनूप सिंह ने जमानत अर्जी दाखिल की है। जमानत अर्जी में कहा गया की आरोपी को सिर्फ  परेशान व बेइज्जत करने की  नियत से  साजिश  के तहत  फंसाया गया है। वह निर्दोष है और उसे उक्त कथित घटना के बारे में कोई जानकारी नही है। आरोपी के खिलाफ खुदकुशी करने के मामला नहीं बनता है। महज संदेह के आधार पर आरोपी बना दिया गया है। जबकि अभियोजन की ओर से एपीओ के आलावा वादिनि के निजी अधिवक्ता  शशांक शेखर त्रिपाठी, अशोक यादव ,अनिल पांडेय आदि ने   जमानत अर्जी का विरोध किया।

ये है पूरा ममाला

सारनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल सोमेंद्र के कमरे में आकांक्षा दुबे की लाश 26 मार्च फांसी पर लटकी मिली थी। आकांक्षा की मां ने इस मामले में सिंगर समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही समर सिंह और संजय सिंह फरार चल रहे थे। पुलिस ने समर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी की थी साथ ही कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी। इस बीच क्राइम ब्रांच को सूचना मिली की वो गाजियाबाद की एक सोसाइटी में अपने किसी करीबी दोस्त के घर रूका है। पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार किया। सूत्र बताते हैं कि वह विदेश भागने की फिराक में था लेकिर लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद वह गाजियाबाद में अपने दोस्त के यहां रूक गया था।

आकांक्षा दुबे की मां का ये है आरोप

आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे का आरोप है कि समर सिंह आकांक्षा के साथ रिलेशनशिप में था और उसे धोखा दिया। करीब तीन साल तक आकांक्षा से काम लिया और उसके मेहनताना का पैसा जो लाखों में है गबन कर लिया। भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों के साथ काम करने से मना करता था और ऐसा नहीं करने पर प्रताड़ित करता था। उसने ही आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाया था।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा के परिजनों ने की सीबीआई जांच की मांग,अक्षरा सिंह मृतका के घर पहुंची

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button