Crime

जहां पति की मिली थी डेडबॉडी,वहीं पत्नी की उतरायी मिली लाश

सेवापुरी,वाराणसी। कपसेठी थाना क्षेत्र के इसरवार गांव के पास स्थित वरुणा पुल के पास वरुणा नदी में बुधवार महिला की लाश उतरायी मिली। मामले की जानकारी तब हुई जब उधर से गुजरने वाले ग्रामीणों की नजर पड़ी इसी तत्काल सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची ने महिला की डेड बॉडी को पानी से निकाला और उसकी पहचान रूबी शर्मा (35) बड़ागांव थाना क्षेत्र विश्वनाथपुर गांव के तौर पर हुई। आगे की कार्रवाई में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

जानकारी के अनुसार बड़ागांव थाना क्षेत्र विश्वनाथपुर गांव निवासी मृतका रूबी शर्मा का पति राजेंद्र शर्मा की डेडबॉडी भी पांच दिन पहले यानी 10 मार्च को वरुणा नदी के पास मिली थी। बुधवार को पत्नी की डेडबॉडी भी इसी जगह करीब 50 मीटर दूर मिलने से अब घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या ये स्वाभाविक मौत है या इसके पीछे सोची समझी साजिश। रूबी अपने पति राजेंद्र और बेटे के साथ बड़ागांव थाना के सरवानी पुर बलुआ गांव के पास अपने मकान में रहती थी और पास में ही पति सैलून चलाता था जबकि रूबी घर पर जनरल स्टोर की दुकान संचालित करती थी।  मृतका की गुमशुदगी भी बड़ागांव थाने में दर्ज है।

परिजनों के अनुसार मृतका  राजेंद्र शर्मा की दूसरी  पत्नी थी पहली पत्नी की मौत के बाद परिवार के मर्जी के खिलाफ मृतका से शादी किया था जिससे परिजन नाराज थे। मृतक के पहली पत्नी से 2 पुत्र तथा एक पुत्री है। रूबी को एक बेटा है जिसका नाम शिवराज  है। शिवराज का कहना है कि 10मार्च के सुबह मेरे पापा मम्मी के साथ  दो अन्य लोग भी जाते देखे गए। जिसमे से एक बाद में लौट आया जो रास्ते में लगे कैमरे में दिख रहा है। फिलहाल पुलिस डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और जांच शुरु कर दी है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button