
चित्रकूट में क्या होने जा रहा ऐसा आयोजन, जिसे लेकर देशभर का भुर्जी हलवाई समाज हुआ एकजुट?
चित्रकूट में 9 और 10 मई को भुर्जी भोजवाल हलवाई समाज का विशाल परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित होगा। आयोजक श्री रामबाबू गुप्ता द्वारा निशुल्क आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से समाज के लोगों के पहुंचने की संभावना है। सामूहिक विवाह, समाज को एकजुट करने, धर्मशालाओं के आधुनिकीकरण, आरक्षण और जातीय जनगणना जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी। कार्यक्रम स्थल पर आवास, भोजन, कूलर और चिकित्सकीय सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की जा रही है।
चित्रकूट धाम । 9 एवं 10 मई शनिवार एवं रविवार को होने जा रहा भुर्जी भोजवाल हलवाई समाज का परिचय सम्मेलन एवं विशाल सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारी जोर-जोर से चल रही हैं। कार्यक्रम में देशभर से समाज के लोग भारी संख्या में चित्रकूट पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजक श्री रामबाबू गुप्ता एवं उनके वरिष्ठ सहयोगी सौरभ गुप्ता सकरवार ने बताया कि भारी संख्या में लोगों के आने की सूचना है। रहने और खाने-पीने का व्यापक प्रबंध किया जा रहा है। गर्मी को देखते हुए कूलरों की व्यवस्था भी की जा रही है। डॉक्टरों की एक टीम समारोह स्थल पर मौजूद रहेगी।
विदित हो कि इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन श्री रामबाबू गुप्ता चित्रकूट अपने खर्चे से कर रहे हैं। प्रवेश एवं खानपान पूरी तरह निशुल्क है। बताया जा रहा है कि काफी जोड़ों के नाम पंजीकृत हो चुके हैं। शादियां दोनों दिन होगी। विवाहित जोड़ों को गृहस्थी का जरूरी सामान व नगद रुपए देने के योजना है। बताया जा रहा है कि काफी सामान समाज के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दिया जायेगा। श्री अखिल भारतीय कान्यकुब्ज वैश्य महासभा का चुनाव अभी प्रतीक्षा में चल रहा है। समाज के नेता देश भर से इकट्ठा होंगे। इस संदर्भ में भी विचार हो सकता है।
हरिद्वार धर्मशाला का विवाद सुलझाने के लिए टीम चुनाव बाद बनाने की योजना है। चित्रकूट धर्मशाला सहित अयोध्या, इलाहाबाद आदि के धर्मशालाओं के प्रबंधन एवं देखरेख की समीक्षा की योजनाएं बनाई जा रही हैं। हिसाब लेगा जोखा पारदर्शी रखरखाव एवं लिखा पढी पर विशेष ध्यान देने की योजना है। हमारा समाज भुर्जी हलवाई कानू मध्देशिया आदि 65 उप नामकरण जातियों में बंटा हुआ है। इसे एक नाम एक झंडे के नीचे एकत्र करने की योजना भी बनाई जाएगी। जिससे समाज को सामाजिक एवं राजनीतिक लाभ प्राप्त हो सके। जाति जनगणना भुर्जी हलवाई समाज को सर्वाधिक पिछड़े जाति में रखने, एवं आरक्षण की मांग भी सरकार के सामने रखने की योजना है।
चित्रकूट धर्मशाला और उससे लगी जमीन स्व रामनाथ गुप्ता विशारद जी के पुत्र जज रहे स्वर्गीय दयाराम जी गुप्ता ने श्री अखिल भारतीय कान्यकुब्ज वैश्य महासभा को रजिस्टर्ड वसीयत के माध्यम से दी थी। इस पर ट्रस्ट बनाकर संचालित करने का निर्देश महासभा को दिया था। जरूरत पड़ी तो वसीयतनामे को सामने रखा जाएगा। महासभा के अंतर्गत चल रही चित्रकूट धर्मशाला सहित सभी धर्मशालाओं को आधुनिक सुख सुविधाओं से लैस करने की योजना महासभा की है। इसके लिए समाज के साधन संपन्न लोग तैयार भी हो रहे हैं। पूरी रूपरेखा चित्रकूट परिचय सम्मेलन एवं कन्या सामूहिक विवाह के दौरान बनाए जाने की चर्चा चोरों पर है।
सर्व श्री बलराम गुप्ता शहडोल, जय नारायण गुप्ता भारती, राम सजीवन जी गुप्ता चीना, राजू गुप्ता, मनोहर गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता कुक्कू, संतोष गुप्ता बगड़, सुरेश गुप्ता मोदी , अमित गुप्ता ,रामनरेश गुप्ता लखनऊ, राजकुमार गुप्ता, राकेश गुप्ता, पंचम गुप्ता, दीपक गुप्ता,, सतना, नीतू गुप्ता, गीता गुप्ता कटनी , छोटेलाल जगत, नारायण चित्रकूट ,बद्री प्रसाद गुप्ता,संदीप गुप्ता जबलपुर, मोतीलाल गुप्ता फतेहपुर, संतोष गुप्ता पन्ना मध्य प्रदेश, बजरंग प्रसाद गुप्ता तेलंगाना, आदि ने कार्यक्रम के प्रति शुभकामनाएं अर्पित करते हुए समाज से इसे सफल बनाने का आवाहन किया है।
काशी में मध्यदेशीय वैश्य समाज का भव्य वैवाहिक परिचय सम्मेलन, सैकड़ों परिवार हुए शामिल
काशी में मध्यदेशीय वैश्य समाज का भव्य वैवाहिक परिचय सम्मेलन, सैकड़ों परिवार हुए शामिल
“बिना पद के भी बन गए समाज के हीरो- रतन कुमार गुप्ता की याद में हुआ अनोखा सम्मान”
“बिना पद के भी बन गए समाज के हीरो- रतन कुमार गुप्ता की याद में हुआ अनोखा सम्मान”
International Madhyadeshiya Vaishya Federation का गठन, वैश्विक व्यापार मंच की शुरुआत
International Madhyadeshiya Vaishya Federation का गठन, वैश्विक व्यापार मंच की शुरुआत
वाराणसी में जारी हुई “शहनाई पत्रिका”,800 रिश्तों की जानकारी के साथ मध्यदेशिया समाज में बढ़ी उत्सुकता
वाराणसी में जारी हुई “शहनाई पत्रिका”,800 रिश्तों की जानकारी के साथ मध्यदेशिया समाज में बढ़ी उत्सुकता
“जब सेवा बन गई पहचान: जानिए कैसे रतन कुमार गुप्ता स्मृति सम्मान बदल रहा है समाज की सोच”
“जब सेवा बन गई पहचान: जानिए कैसे रतन कुमार गुप्ता स्मृति सम्मान बदल रहा है समाज की सोच”



