
नई दिल्ली : पाकिस्तान में लाहौर के नवाब कस्बे में शनिवार को अज्ञात हमलावरों ने वांछित खालिस्तानी आतंकवादी परमजीत सिंह पंजवार की गोली मार कर हत्या कर दी।पुलिस ने कहा कि खालिस्तान कमांडो फोर्स-पंजवार समूह के प्रमुख 63 वर्षीय पंजवार को सिर में जानलेवा गोली मारी गई।घटना को अंजाम पाकिस्तान के लाहौर स्थित जौहर टाउन में दिया गया। परमजीत पंजवड़ पाकिस्तान में नाम बदलकर रहता था और वहीं से ख़ालिस्तान समर्थित गतिविधियों को अंजाम दिलाता था।
दरअसल, जौहर कस्बे स्थित सनफ्लावर सोसाइटी में परमजीत सिंह पंजवार रहता था। सुबह करीब 6 बजे बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने परमजीत पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें उसकी मौत हो गई।भारतीय सुरक्षा बलों के हाथों लाभ सिंह के खात्मे के बाद 1990 के दशक में परमजीत पाकिस्तान भाग गया था। वहीं से उसने केसीएफ की कमान संभाली। पाकिस्तान द्वारा शरण दिए जाने वाले सबसे मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों की लिस्ट में टॉप पर मौजूद परमजीत ने सीमा पार हथियारों और हेरोइन की तस्करी के जरिये धन जुटाकर केसीएफ को जीवित रखा।(वार्ता)



