Crime

जमीन विवाद में ग्रामीण आमने-सामने

वाराणसी। लोहता थानाक्षेत्र कोटवा गांव में दो पक्षों में जमीन विवाद के बाद दलित वर्ग के लोगों ने कोटवा पुलिस चौकी के पास चक्का जाम कर दिया। मामला बढ़ता देख मौके पर तीन थानों की पुलिस को बुलाया गया। सूचना पर एसीपी विदुष सक्सेना भी पहुंची और उचित न्याय का भरोसा देकर मामला शांत कराया। वहीं दोनों पक्ष ने लोहता थाने में एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

जानकारी के अनुसार कोटवा गांव निवासी भगेलू सिंह के भतीजे मोनू सिंह द्वारा गांव के आराजी नंबर 807 में आबादी की जमीन पर निर्माण करा रहे थे दलित वर्ग ने आबादी की जमीन पर अवैध कब्जा का आरोप लगा कर निर्माण को रूकवा दिया। मंगलवार की सुबह जब फिर निर्माण होने लगा तो एक पक्ष वहां पहुंचा और कहासुनी होने लगा।

बात बढ़ी तो दलित वर्ग बड़ी संख्या में कोटवा पुलिस चौकी पहुंचकर चक्काजाम कर दिया। मामला बढ़ता देख तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही एसीपी भी वहां पहुंचे। राजस्व विभाग से समन्यव स्थापित कर जमीन की सही स्थिती की जांच कराने का आश्वासन दिया। दूसरी तरफ दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर मुकदमा दर्ज कराया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button