
वाराणसी। लॉन संचालकों के प्रतिनिधियों के अनुरोध विकास प्राधिकरण की बैठक बीते दिनों वीडीए सभागार में शनिवार को हुई थी। जिसमें लॉन संचालकों के प्रतिनिधियों द्वारा मांग की गयी कि समस्त लॉन को भवन निर्माण एवं विकास उपविधि-2008 की धाराओं से अवमुक्त कर दिया जाय। लेकिन यह मांग शासन द्वारा नियत प्रावधानों के प्रतिकूल होने के कारण वीडीए उपाध्यक्ष द्वारा अस्वीकार कर दी गयी एवं बैठक के दौरान ही उन्हे अवगत करा दिया गया कि उनकी मांग वैध नहीं है।
लॉन संचालकों को यह भी अवगत कराया गया कि लॉन संचालक अपने लॉन का मानचित्र दाखिल करें। वीडीए द्वारा दाखिल मानचित्र का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण किया जायेगा। विकास प्राधिकरण द्वारा वाराणसी शहर के जनमानस से अपील है कि किसी भी विधिक बाधा से बचने के लिए ऐसे लॉन में ही मांगलिक एवं वैवाहिक कार्यक्रम की बुकिंग करें, जिसके परिसर का विकास एवं निर्माण कार्य वैध रूप से मानचित्र स्वीकृत कराते हुए किया गया हो।



