Crime

यूपी कॉलेज के छात्रों और बाहरियों में मारपीट

वाराणसी। यूपी कॉलेज में बुधवार हॉस्टल के छात्रों ने दो एसयूवी से आये करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को घेरकर पीटा। इस दौरान छात्रों ने जमकर र्इंट पत्थर भी चलाए। इतना ही दोनों वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वाहन पर जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद लिखा था और आरोप है कि वाहन सवार यहां हॉस्टल के किसी छात्र को मारने पीटने के लिए आये थे और असलहा निकालकर धमका रहे थे।

मारपीट के दौरान वाहन छोड़ कर सभी भाग निकले। सूचना पर पहुंची शिवपुर पुलिस ने मामले को संभाला वहीं क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया। जबकि वाहन सवारों का कहना है कि उनके घर का लड़का यहां पढ़ता है और उसे मंगलवार को कुछ छात्रों ने मिलकर पीट दिया था। इस बात की शिकायत करने प्रधानाचार्य कार्यालय जा रहे थे कि छात्रों ने घेर लिया और मारपीट की।

हॉस्टल के छात्रों का कहना था कि दोनों वाहन में सवार लोग हॉस्टल के किसी छात्र मारने पीटने के लिए आये थे। यहां पहुंचने के बाद सभी ने ललकारा और देख लेने की धमकी दी। आरोप है कि वाहन सवार असलहा चमका रहे थे। हमलोगों ने विरोध किया कि हॉस्टल में ये कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जायेगा ऐसे में सभी उग्र हो गये और मारपीट पर उतर आये। जिसका हम सभी ने प्रतिउत्तर दिया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button