Crime

इकाना के बाहर गिरा यूनीपोल,मां-बेटी की मौत

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम के बाहर लगा एक यूनीपोल तेज रफ्तार आंधी से गिर गया जिसकी चपेट में आने से कार सवार महिला और उसकी पुत्री की मौत हो गयी जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार शाम तेज रफ्तार आंधी के बीच इकाना स्टेडियम के गेट नंबर दो के बाहर लगा पोल अचानक गिर गया और उसके मलबे में वहां से गुजर रही एक स्कार्पियो कार आ गयी। भारी भरकम पोल के मलबे में दबे कार सवार लोगों ने हाथ हिलाकर मदद की गुहार लगायी। स्थानीय लोगों ने उनको बचाने की कोशिश की मगर होर्डिंग के भारी भरकम मलबे को हटाने में उनकी कोशिश नाकाम हो गयी। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button