शामली : उत्तर प्रदेश के जनपद शामली के भवन थानाक्षेत्र के जंगल में आज रविवार को बोरे में बंद एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी।ग्रामीणों ने कुत्तों को बोरे को खींचते देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को बोरे से बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच पडताल प्रारंभ कर दी है। वहीं सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।(वार्ता)



