Crime

नदी में मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में सनसनी

सागर । जिले में बंडा बहरोल थाना अंतर्गत उल्दन के पास धसान नदी में बोरे में बंद एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।जानकारी अनुसार ग्राम का कोटवार नदी की ओर गया था। जहां उसे नदी में डूबा एक बोरा दिखाई दिया। उसकी स्थिति संदेहस्पद होने के कारण तत्काल ही इसकी सूचना बहरोल थाना पुलिस को दी।

मौके पर थाना प्रभारी कविता द्विवेदी पुलिस बल के साथ पहुंची और बोरे को बाहर निकलवाया। जिसके अंदर किसी व्यक्ति का शव था। पानी में डूबी होने के कारण शव फूल चुका था।पुलिस ने अपने स्तर पर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन मृतक जानकारी नहीं मिलने पर कार्रवाई के बाद पुलिस शव की शिनाख्त करने में लगी है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button