Crime

देवरिया :सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

देवरिया । सड़क हादसे में आज दो युवकों की मृत्यु हो गई ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।सदर कोतवाली क्षेत्र के धनौती खुर्द के रहने खुशहाल यादव (22 ) पुत्र सुदामा यादव और गाँव के ही मित्र शाहिल उर्फ बादल (21 ) पुत्र हजरत अली आज बुलेट से खुशहाल की बहन आशा को लेने महुआडीह थाना क्षेत्र स्थित गोठा रसूल आए थे ।

बहन को टैंपो में बैठा कर बुलेट से घर के लिए निकले थे । पुरुषोतमपुर चौराहे के समीप तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया , जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए शव की पहचान कर परिवार के लोगों को घटना की सूचना दी ।

घटना की सूचना पर खुशहाल की माँ इंद्रावती , भाई शैलेश बहन रीना आशा , निर्मला , छोटी और शाहिल की मां जन्नत खातून बहन सूफी , मुस्कान और अलीशा का रो – रो कर बुरा हाल हो गया । खुशहाल और बहन छोटी की मई में शादी होनी थी। परिवार के लोगों में खुशी का माहौल था जो इस घटना के बाद मातम में तब्दील हो गया।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button