Crime

दुष्कर्म और हत्या के आरोपी का दो मंजिला मकान जमींदोज

सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र के रामपुर पाठा गांव में दुष्कर्म और हत्या के आरोपी के दो मंजिला मकान को आज प्रशासन द्वारा जमींदोज कर दिया गया।पुलिस सूत्रों के अनुसार एक महिला से दुष्कर्म और उसकी हत्या करने के आरोपी मोनू सिंह गोंड़ के मकान को सुबह बुलडोजर से गिरा दिया गया। यह कार्रवाई उचेहरा के अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) हेमकरण धुर्वे की मौजूदगी में की गयी। इस दौरान थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button