
बलिया : उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने बलिया जिले के कोतवाली क्षेत्र से दो रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि रोडवेज के समीप से दो रोहिंग्या को एटीएस की वाराणसी इकाई ने पुलिस के सहयोग से मंगलवार देर शाम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने म्यांमार के एक नागरिक और बांग्लादेश के रोहिंग्या कैंप में रहने वाले एक व्यक्ति समेत कुल छह लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है।
एटीएस की वाराणसी यूनिट काफी दिनों से इस गिरोह पर नजर रख रही थी. मंगलवार को उसने बलिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से मो. अरमान उर्फ अबु तल्हा तथा उसके साथ आए अन्य रोहिंग्या अब्दुल अमीन को गिरफ्तार किया. अरमान मूल रूप से म्यांमार का रहने वाला है. उसने बलिया के स्थानीय सहयोगियों की मदद से अपना नाम परिवर्तित कर और अवैध तरीके से दस्तावेज बनवाकर भारतीय पासपोर्ट बनवा लिया था।(वार्ता)



