Crime

ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत

फिरोजाबाद । जनपद में शुक्रवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव नगला बरी रूपसपुर निवासी शैलेन्द्र (30) पुत्र अरूण कुमार शुक्रवार को गांव के पास ही रेलवे लाइन पार कर रहा था।

बताया जाता है कि तभी अचानक वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। दुर्घटना देख लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।

वहीं दूसरी घटना में फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन स्थित माल गोदाम के समीप अचानक एक लगभग 20 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। मौके पर पहुंची जीआरपी शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। समाचार लिखे जाने तक मृतक के शव की पहचान नहीं हो सकी ।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button