Crime

सड़क हादसे में दो की मौत

देवरिया  । जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में दो की मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरु कर दी ।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव के रहने वाले नरेन्द्र यादव (39) पुत्र कैलास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया । जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।घटना की सूचना के बाद से परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल हो गया ।

दूसरी तरफ मदनपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर कस्बे के रहने वाले बाबू लाल चौहान (70 ) पुत्र श्रवन जो किसी काम से चौराहे पर गए थे । सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया । जहां इलाज के दौरान आज मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं । घटना की सूचना पर बेटे जनार्दन और यदुनंदन का रो – रो कर बुरा हाल हो गया ।( हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button