
शहडोल : मध्यप्रदेश के आदिवासीबहुल शहडोल जिले में दो दुधमुंही बच्चियों को इलाज के नाम पर गर्म चूड़ियों से दागने के दो अलग-अलग मामलों में जिला पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।।शहडोल पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सिंहपुर थाना क्षेत्र में बीती रात अबोध बच्चियों को गर्म चूड़ी से दागने और उससे एक बच्ची की मौत पर दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।(वार्ता)



