सिवनी : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के ग्राम नारायणगंज में संचालित एक राइस मिल की आज सुबह दीवार गिर जाने से वहां कार्यरत दो मजदूरों की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रोें के अनुसार थाना बंडोल के अंतर्गत आने वाले ग्राम में एक राइस मिल का संचालन मोनिका निवासी करनाल पंजाब के द्वारा किया जा रहा था। कुछ ही दिन पूर्व राइस मिल का संचालन प्रारंभ किया गया था। आज सुबह पहली बार काम करने आए गोंविदा बंजारा (32) और राम भरोस (35) मशीन संचालन के दौरान एकाएक एक दीवार गिर जाने से धान के ढेर में दब गए और उनकी मौत हो गयी।(वार्ता)



