झांसी : उत्तर प्रदेश में झांसी के नवाबाद थानाक्षेत्र में मंगलवार देर रात एक ट्रक और बस की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गयी तथा एक घायल हो गया है।पुलिस ने बुधवार को बताया कि कल देर रात नवाबाद थानाक्षेत्र में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के निकट हुई इस दुर्घटना में बस में सवार दो लोगों की मौत हो गयी है । मृतकों में से एक टीकमगढ और एक झांसी के ही तालपुरा का निवासी बताया जा रहा है।



