Crime

मार्ग दुर्घटनाओं में छात्र सहित दो की मौत

फिरोजाबाद । जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एटा के एक छात्र सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

थाना एका क्षेत्र के गांव नगला कन्हई निवासी अंजली (20) साईकिल से पढ़ने जा रही थी। गांव के पास ही उसे तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जानकारी होते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गये और अंजली को उपचार के लिये जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है। अंजली बीएससी की छात्रा थी।

वही, दूसरी घटना में जनपद एटा के थाना सकरौली क्षेत्र की है। गांव डोसपुर निवासी बेग चौधरी (15) टूण्डला से पढ़कर ऑटो से वापस घर लौट रहा था। तभी टूण्डला तहसील के पास अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौत हो गयी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्ट मार्टम के लिये अस्पताल लेकर आयी है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button