Crime

बलिया में ट्रक, मोटरसाइकिल की भिडंत में दो लोगों की मौत और एक घायल

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नारला गांव के समीप एक ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के उभांव थाना क्षेत्र के पनिसरा हल्दीरामपुर गांव निवासी अंकित (19), चंदन (20) और अमर (24) सोमवार की देर शाम करीब आठ बजे एक मोटरसाइकिल में सवार होकर एक अंतिम संस्कार कार्यक्रम से लौट रहे थे। तभी उभांव थाना क्षेत्र के नारला गांव के समीप बेल्थरा रोड के ओर से आ रहे ट्रक से मोटरसाइकिल की भिडंत हो गई।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button