वाराणसी । सारनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत आशापुर ओवरब्रिज के पास यू टर्न पर ईट लदा ट्रैक्टर पलटने से बाइक सवार दो युवकों में एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि पीछे बैठा एक अन्य घायल हुआ। जबकि घटना में एक अन्य राहगीर की दबने से मौत हो गयी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शिवपुर स्थित मोर्चरी में रखवाया। वहीं घटना के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ा और पुलिस को सौंपा। मृतकों की पहचान अमित सिंह पुत्र दिनेश सिंह निवासी कैथी चौबेुपर और हरि कुंवर यादव पुत्र गामा यादव निवासी मतखाना नारी पचदेवरा गाजीपुर के तौर पर हुई। जबकि घायल की पहचान विजय कुमार निवासी कैथी चौबेपुर के तौर पर हुई। अमित के साथ विजय ही बाइक पर पीछे बैठा था।
घायल विजय कुमार ने बताया कि वह अमित के साथ भेलूपुर से उनके पिता दिनेश के लिए हार्ट की दवा लेने गया था। दवा लेकर घर कैथी चौबेपुर बाइक से लौट रहे थे। मवईंया के पास ओवरब्रिज करते हुए दाहिने तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ने धक्का मार और ट्राली समेत पलट गया। धक्का लगने अमित गिरा और ट्राली पलटने से दब गया जबकि वो कुछ दूर पर जा गिरा।
इस दौरान राहगीर अरि कुंवर भी ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और उसकी भी मौत हो गयी। थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। ट्रैक्टर चालक बबलू यादव निवासी मवईंया को पकड़ लिया गया है। वहीं दूसरी तरफ दुर्घटना के बाद ओवरब्रिज पर लंबा जाम लग गया। र्इंट सड़क पर बिखरी थी और से उसे हटान ने के बाद आवागमन सामान्य हुआ।



